Rovercraft 2 दरअसल एक 2D वाहन चालन गेम की दूसरी कड़ी है, जिसमें आप विभिन्न वस्तुओं को एक ग्रह तक पहुँचाते हैं। ऐसा करने के लिए आपको एक विशेष यान को चलाना होता है। आप जैसे-जैसे खेल में आगे बढ़ते जाते हैं, इस यान को बेहतर भी बना सकते हैं और इसे अनुकूलित कर सकते हैं।
Rovercraft 2 में गेम खेलने का तरीका दो हिस्सों में विभाजित है: अपना यान तैयार करना, जिसमें आप अपने द्वारा अनलॉक किये गये विभिन्न खंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं तथा यान को चलाना। इस यान की नियंत्रण विधि Hill Climb Racing जैसे अन्य गेम से काफी मिलती-जुलती प्रतीत होती है। कुल मिलाकर, आप आगे जाने के लिए तीर के एक निशान पर टैप करते हैं और पीछे जाने के लिए दूसरे निशान पर।
अपने यान को सही दिशा में चलायमान रखने तथा ऊर्जा की बचत करने के लिए सावधानीपूर्वक यान चलाएँ। ऐसा इसलिए क्योंकि ऊर्जा का भंडार सीमित होगा और आपको उसका अधिकतम उपयोग करना होगा। सौभाग्यवश, जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएँगे, आप सिक्के (अपने यान के पुर्जों में सुधार करने के लिए) तथा बैटरियाँ (ज्यादा ऊर्जा के लिए) संग्रहित कर पाएँगे।
Rovercraft 2 एक बेहतरीन वाहन-चालन गेम है। इसमें आप न केवल हजारों प्रकार के वाहन तैयार कर सकते हैं, बल्कि उन्हें उड़ाकर विभिन्न ग्रहों तक ले जा सकते हैं। यही नहीं, इस गेम में ग्राफिक्स भी उत्कृष्ट और आश्चर्यजनक है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Rovercraft 2 के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी